Saturday 7 July 2018

07 जुलाई - पंडित चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ का जन्म हुआ

1883 में हिंदी के प्रमुख रचनाकार पंडित चन्द्रधर शर्मा गुलेरीका जन्म हुआ। उनका पैतृक गांव हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र का गुलेर गांव था। वे हिन्दी के कथाकार, व्यंगकार तथा निबन्धकार थे। उनकी सबसे प्रसिद्ध कहानी उसने कहा था का दुनिया की कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। उनका निधन 11 सितंबर 1922 को जयपुर में हुआ।

उनकी कहानी 'उसने कहा था' को 2014 में 100 साल पूरे हुए।   उनकी दो अन्य कहानियां 'सुखमय जीवन' 'बुद्धू का कांटा' हैं।  वे संस्कृत पंडित तो थे साथ ही पाली, संस्कृत, प्राकृत, अपभ्रंस, अवधि, ब्रज, मराठी, राजेस्थानी, गुजरती, बंगाली जैसी भाषाएं जानते थे।


1928 में अमेरिका की चिलिकोथे बोकिंग कंपनी ने पहली बार स्लाइस्ड ब्रेड बेची।

1930 में शरलॉक होम्स के रचयिता सर आर्थर कानन डॉयल का निधन हुआ।

1937 में प्रकाशित पील कमीशन की रिपोर्ट में फलस्तीन के विभाजन का प्रस्ताव रखा गया।

1948 में दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।

1973 में बॉलीवुड के पार्श्व गायक कैलाश खेर का मेरठ में जन्म हुआ।

1978 में सोलोमन द्वीप ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।

1980 में ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।

1981 में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी का जन्म हुआ।

1985 में बोरिस बोकर ने 17 वर्ष की उम्र में विम्बलडन जीता, ऐसा करने वाले वे सर्वाधिक युवा खिलाड़ी बने।

2003 में नासा के ऑपर्च्युनिटी रोवर अंतरिक्ष यान ने डोल्टा 2 राकेट से मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी।

2005 लंदन में चार अलग-अलग जगहों पर हुए बम विस्फोटों में 56 लोग मारे गए और करीब 700 घायल हुए।

2008 में अफगानिस्तान के काबुल में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गए।
  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment