Monday 30 July 2018

30 जुलाई - हॉलीवुड आरनोल्ड श्वार्जनेगर का जन्म हुआ


1947 में हॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता आरनोल्ड श्वार्जनेगर का जन्म हुआ। बाद में उन्होंने राजनीति में भी काफी सफलता पाई। वे कैलिफोर्निया के गवर्नर भी बने। अर्नोल्ड अलोइस श्वार्ज़नेगर ऑस्ट्रियन मूल के अमेरिकी हैं। वे बॉडी बिल्डर, अभिनेता, मॉडेल, व्यवसायी और राजनेता हैं। वे अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के 38वें गवर्नर बने। श्वार्ज़नेगर ने पंद्रह वर्ष की आयु में भारोत्तोलन का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। शानदार बॉडी और वी कट बैक वाले अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने सात बार मिस्टर ओलम्पिया खिताब अपने नाम किया हुआ है।उन्होंने 22 वर्ष की आयु मे अपना पहला मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीता था। उन्होंने खेल और बॉडी बिल्डिंग पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं।

1629 में इटली के नेपल्स में भूकंप के कारण दस हजार लोगों की मौत हुई।

1771 में प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक थॉमस ग्रे का जन्म हुआ था. 

1836 में अमेरिका के हवाई में पहला अंग्रेजी अखबार प्रकाशित हुआ। 

1886 में भारत की पहली महिला विधायक एस मुथुलक्ष्मी का जन्म हुआ था.

1909 में राइट भाईयों ने सेना के लिए पहला विमान बनाया था.

1930 में  एनबीसी रेडियो पर देथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।
1932 में अमेरिका के लास एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत हुई।
1942 में जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।


1980 में वनूआटो देश को स्वतंत्रता मिली। यह देश ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित है।  

1982 में सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1989 में  चिली ने अपने संविधान में संशोधन किया।

1966  में फुटबॉल का विश्वकप इंग्लैंड ने पहली बार जीता.


2000 में  तीन बार लगातार फ्रांस का भ्रमण करने वाले लांस अर्मस्ट्रांग पहले अमेरिकी बनें।

2012 में भारत में पावर ग्रिड की बड़ी खराबी के कारण उत्तर भारत के 30 करोड़ लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा था। 


(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

2 comments:

  1. आपकी इस पोस्ट को आज की बुलेटिन गोविन्द चन्द्र पाण्डे और ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है। कृपया एक बार आकर हमारा मान ज़रूर बढ़ाएं,,, सादर .... आभार।।

    ReplyDelete