Thursday 19 July 2018

19 जुलाई –मंगल पांडे का जन्म हुआ

1827 में स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ। उन्होंने बंगाल में कोलकाता के पास बैरक पुर छावनी में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ 1857 में विद्रोह किया था। बाद में उन्हें 8 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई।  वे इस्ट इंडिया कंपनी के 34वीं बंगाल इनफेंट्री के सिपाही थे। उनके व्यक्तित्व पर फिल्म भी बनी है।

 1333 में स्कॉटी स्वतंत्रता युद्ध के दौरान हैलिडन पहाड़ी का युद्ध हुआ जिसमें अंगरेजों ने स्कॉटों पर निर्णायक। जीत दर्ज की।

1510 में प्रशिया के बर्लिन में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।

1553 में 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।

1848 में पहला महिला अधिकार सम्मेलन न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में आयोजित किया गया।

1900 में आज ही के दिन फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी।  दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।

1938 में भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक जयंत विष्णु नार्लीकर का जन्म हुआ।

1995 में रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही 'समप्रभु गणराज्य' का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।

2001 में नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया; ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।

2003 में रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।

2004 में तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।

2005 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।

2006 में लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।

2007 में इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।

2008 में अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।

2018 में हिंदी के लोकप्रिय कवि और गीतकार गोपालदास नीरज का 93 साल की अवस्था में निधन हो गया। 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment