Friday 6 July 2018

06 जुलाई – डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ

1901 में जनसंघ के संस्थापक श्यामा मुखर्जी का जन्म कोलकाता के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे एवं शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे। 23 जून 1953 को श्रीनगर में डॉक्टर मुखर्जी का निधन हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी और कलकत्ता विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में उन्हें  बंगाल विधान परिषद का  सदस्य चुना गया । पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें अंतरिम सरकार में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में शामिल किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर-संघचालक गुरु गोलवलकर जी से परामर्श लेकर श्री मुखर्जी ने 21 अक्टूबर 1951 को राष्ट्रीय जनसंघ की स्थापना की।

1944 में महात्मा गांधी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने पहली बार राष्ट्रपिताके नाम से संबोधित किया। हालांकि काफी लोग गांधी जी और सुभाष चंद्र बोस में मतभेज की बात करते हैं। पर सुभाष बाबू के मन में उनके प्रति काफी सम्मान भी था। गांधी जी प्यार से देश ने बापू और महात्मा भी कहा था।

1483 में रिचर्ड तृतीय इंग्लैंड का राजा बने थे।
1837 में समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का जन्म हुआ था।

1885 में लुई पाश्चर ने रेबिज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस खोज ने मेडिकल की दुनिया में एक क्रांति ला दी ।

 1905 में प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का जन्म हुआ था।

1923 में सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना हुई।
 1964 में अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से आज़ाद हुआ और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1990 में इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन की स्थापना की गई।
2002 में अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या काबुल में कर दी गई।
2005 में मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
2006 में 44 वर्ष बाद भारत-चीन में 1962 के युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को खोला गया। यहां से भारत और चीन के बीच व्यापार होता था।
2006 में विश्व कप फुटबॉल में फ्रांस ने पुर्तगाल को हराया।
2008 में दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।

2009 में जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment