Friday 13 July 2018

13 जुलाई – लोकप्रिय अभिनेत्री बीना राय का जन्म लखनऊ में हुआ

1932 में हिंदी फिल्मों को लोकप्रिय अभिनेत्री बीना राय का जन्म लखनऊ में हुआ। उनका असली नाम कृष्णा सरीन था। उनके पिता रेलवे में अधिकारी थे। 50 के दशक में उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया। 1951 में किशोर साहू की कालीघटा उनकी पहली फिल्म थी। प्रदीप कुमार के साथ उनकी फिल्म अनारकली काफी लोकप्रिय हुई थी। बीना राय ने सिर्फ 28 फिल्मों में ही काम किया पर उनमें ज्यादातर हिट रहीं। 6 दिसंबर 2009 को मुंबई में उनका निधन हो गया। 


1534 में ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया.

1772 में कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की। 

1803 में राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने मिलकर पांच छात्रों के साथ कोलकाता में स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।

1832 में हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।

1863 में न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।

1878 में बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बंटवारा किया।

1882 में रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत 
हो गई। 

1905 में बांग्ला साप्ताहिक संजीवनी द्वारा पहली बार ब्रिटिश सामानों की होली जलाने का सुझाव दिया गया।

1929 में महान क्रांतिकारी जतिन्द्र नाथ दास ने एतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।

1954 में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जेनेवा में वियतनाम के बंटवारे पर सहमत हुए।

1977 में आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिए गए।

1995 में बंगाली लेखिका आशापूर्णा देवी का निधन हुआ। 


2000 में अमेरिका और वियतनाम ने बड़े व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।.

2011 को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। मुंबई के झवेरी बाजारओपेरा हाउस और दादर में आतंकियों ने धमाके को अंजाम दिया। इसमें काफी जानमाल का नुकसान हुआ। झवेरी बाजार और ओपेरा हाउस सोना और हीरा कारोबार के केंद्र है। ये धमाके तब हुए जब लोग दफ्तर से लौट रहे थे।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment