Saturday 28 July 2018

28 जुलाई - चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री बने




1979 में चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने। हालांकि उनके नाम ये भी रिकार्ड है कि वे प्रधानमंत्री के तौर पर लोकसभा के सत्र में नहीं जा सके। उनकी प्रसिद्धी एक किसान नेता के तौर पर थी। उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के नूरपुर गांव में हुआ था। 29 मई 1987 को उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। दिल्ली में उनकी समाधि किसान घाट कहलाती है।

1928 में एम्सटर्डम में नौंवे ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। 



1586 में इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया। 

1741 में कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियासअलास्का की खोज की.

1742 में प्रशिया और अस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए.

1858 में आईसीएस सर विलियम जेम्स हर्शेल ने पहचान के लिए पहली बार फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल शुरू कराया। 

1866 में अमेरिका में माप के लिए मीट्रिक सिस्टम की शुरुआत की गई।


1896 में अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में मियामी शहर की स्थापना हुई। 


1914 में आज ही के दिन प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई थी। 

1925 में हेपेटाइटिस को का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म हुआ था। इसलिए 28 जुलाई को विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।

1928 में एम्सटर्डम में नौंवे ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।

1972 में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टीके नेता  चारू मजूमदार का निधन हुआ

1976 में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत हो गई थी. भूकंप से राजधानी बीजिंग के उत्तर-पूर्व में स्थित शहर तांगशान तहस-नहस हो गया. ग्रेट तांगशान भूकंप जान गंवाने वालों की तादाद के हिसाब से 20वीं सदी का सबसे बड़ा भूंकप था। 


1995 में वियतनाम आसियान का सदस्य बना.

2001 में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई.

2004 में इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु हुई। 

2005 में  आइरिश रिपब्लिकन आर्मी यानी आईआरए ने आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की.

2007 में पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।

2016 में भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का निधन हुआ। उनका प्रसिद्ध उपन्यास 1084 की मां है, जिसपर फिल्म भी बन चुकी है।




(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment