Thursday 12 July 2018

12 जुलाई – दारा सिंह ने अंतिम सांस ली

2012 में रुस्तमे हिन्द के खिताब से नवाजे गए भारतीय कुश्तीबाज और अभिनेता दारा सिंह ने 2012 में आज ही के दिन आखरी सांसें लीं। उनका पूरा नाम दारा सिंह रंधावा था। उनका जन्म 19 नवंबर 1928 को पंजाब में हुआ था। 1959 में किंग कांग, जॉर्ज गॉर्डिएंको और जॉन डीसिल्वा जैसे धुरंधरों को कुश्ती में हराकर उन्होंने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप जीती और 1968 में विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। दारा सिंह ने बाद में कई फिल्मों में भी काम किया। वे संसद के सदस्य भी बने।

100 ईसा पूर्व में रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म हुआ।

1096 में पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।

1489में दिल्ली के सुल्तान बहलोल खान लोदी का निधन।

1543 में इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।

1674 में शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।

1690 में विलियम ऑफ आॅरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।

1823 में भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज डायना कोलकाता में लांच।

1862 में अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।

1909 में महान फिल्मकार बिमल राय का जन्म ढाका (बांग्लादेश) में हुआ। 

1912मेंक्वीन एलिजाबेथअमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।

1990 में रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।

1994 में फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आए।

1998 में 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया। 

1998 में 1.7 अरब लोगों ने फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा। 

2013 में हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्राण का निधन हुआ।


  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 



No comments:

Post a Comment