Sunday 8 July 2018

08 जुलाई – वास्कोडिगामा भारत के लिए रवाना हुआ

1497 में समंदर के रास्‍ते 170 लोगों के दल के साथ भारत पहुंचने के लिए आज ही के दिन वास्‍को डी गामा यूरोप से रवाना हुए थे। लंबे सफर के बाद वे कालीकट पहुंचे थे। अपनी तीसरी यात्रा में उनकी कोचीन शहर में मृत्यु हो गई। वास्कोडिगामा ने भारत और यूरोप के बीच व्यापारिक संबंध बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई। भारत के राज्य गोवा में वास्को डिगामा के नाम पर एक शहर भी है। 

1693 में न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई।

1833 में रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए। 

1889 में अखबार वाल स्ट्रीट जनरल का प्रकाशन शुरु हुआ।

1918 में भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।

1932 में अमेरिकी शेयर सूचकांक डाऊ जोंस ग्रेट डिप्रेशन के निचले स्तर 41 अंक पर पहुंच गया।


1948 में अमेरिकी वायुसेना में  महिलाओं की भर्ती शुरू हुई थी। इस प्रोग्राम का नाम था वुमेन इन द एयरफोर्स था।

1954 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विश्व की सबसे बड़ी नहर पंजाब की भाखड़ा-नंगल पर जलविद्युत परियोजना की शुरुआत की।

1975 में में म्यांमार के बगां में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल का नुकसान हुआ।

1992 में थॉमस क्लेस्टिल आस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने।

1994 में शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।

1997 में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का आमंत्रण दिया.

1999 में पापुआ न्यू गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफा दिया। 


2001 में बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने 17 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा। वह बांग्लादेश के सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment