Sunday 22 July 2018

22 जुलाई - यतींद्र मोहन सेनगुप्ता का निधन हुआ

1933 में राष्ट्रवादी नेता जतीन्द्र मोहन सेनगुप्ता का निधन रांची में हुआ। जतीन्द्र मोहन सेनगुप्त का जन्म चटगांव (अब बांग्लादेश में) के विख्यात सेनगुप्ता परिवार में हुआ था। उन्होंने अपना जीवन एक वकील के रूप में प्रारम्भ किया था, किन्तु बाद में वे इसे त्यागकर असहयोग आन्दोलन में कूद पड़े। वे मज़दूर हित समर्थक थे तथा असम-बंगाल रेलवे की हड़ताल का संयोजन किया। इसके बाद वे बंगाल प्रान्तीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने तथा सविनय अवज्ञा आन्दोलन में भी उन्होंने सक्रिय नेतृत्व किया। वे 1931 ई. में प्रथम गोलमेज सम्मेलन प्रारम्भ होने पर इंग्लैण्ड गए थे। उन्होंने ब्रिटिश मूल की नेली से विवाह किया था।

648  में यूक्रेन में खमेलनत्सकी विद्रोह के दौरान चमीलनीक हत्याकांड में 10,000 यहूदियों की हत्या।

1731 में स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।

1898 में शास्त्रीय संगीत के गायक विनायक राव पटवर्धन का जन्म महाराष्ट्र के मिरज में हुआ। 

1918 में अमेरिका के उताह राष्ट्रीय उद्यान में बिजली गिरने से 504 भेड़ों की मौत।

1923 में लोकप्रिय पार्श्वगायक मुकेश (मुकेश चंद्र माथुर)का जन्म दिल्ली में हुआ। 


1947 में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में तिरंगा को स्वीकार किया गया। इसके डिजाइनर पिंगाली वेंकैया थे .

1981 में  भारत के पहले भू स्थिर उपग्रह एप्पलने काम करना शुरु किया।

1999 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।

2001 में शेर बहादुर देउबा नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने। इसी दिन समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

2003 में इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन के बेटे उदय हुसैन की मौत।

 2009 का 22 जुलाई का दिन खगोलशास्त्र के लिहाज से बेहद अहम रहा। इसी दिन 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।

2011 में नॉर्वे लहूलुहान हो गया था जब अचानक हुए दो हमलों में 77 लोगों की जान चली गई। पहला हमला आम लोगों और सरकार पर हुआ तो दूसरा वर्कर्स यूथ लीग के समर कैंप में।

2012 में प्रणब मुखर्जी देश के राष्ट्रपति बने। वे 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।


2013 में चीन के गांसु प्रांत में भूकंप से 89 लोग मरे।


2013 में ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment