Monday 16 July 2018

16 जुलाई. : नागरी प्रचारिणी सभा की स्थापना हुई

1893 में नागरीप्रचारिणी सभाहिन्दी भाषा और साहित्य तथा देवनागरी लिपि की उन्नति तथा प्रचार और प्रसार करने वाली देश की अग्रणी संस्था का गठन हुआ। तीन विद्वानों  रामनारायण मिश्र,  श्यामसुन्दर दास,  शिवकुमार सिंह ने मिलकर सभा की स्थापना की। सभा हिंदी के साहित्य का प्रकाशन करती है। इसने शब्दकोश का भी प्रकाशन किया है। भारतेन्दु युग के अनंतर हिंदी साहित्य की जो उल्लेखनीय प्रवृत्तियां रही हैं उन सबके नियमननियंत्रण और संचालन में इस सभा का महत्वपूर्ण योग रहा है।

1429 में ब्रिटेन में बीमारी फैलने के डर से चुंबन पर प्रतिबंध लगाया गया था। 

1909 में अरुणा आसफ अली का जन्म हुआ। 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक हैं।

1917 में प्रख्यात लेखक और आईसीएस अधिकारी जगदीशचन्द्र माथुर का जन्म हुआ।

1968 में धनराज पिल्लै का जन्म हुआ। वे भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी हैं।

1984 में बालीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का जन्म हुआ।

1999 में जॉन एफ़. कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़. कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2001 में जैक्स रोगे (बेल्जियम) अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।

2002 में  पराग्वे में आपातकाल की घोषणा।

2003 में पाकिस्तानसऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देशइस्रायल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।

2004 में चीन ने उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।

2006 में  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।

2007 में  बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।

2008 में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की। अमेरिका ने अगले पांच सालों में पाकिस्तान को साढ़े सात अरब डॉलर की असैनिक मदद के लिए एक विधेयक पेश किया।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 


No comments:

Post a Comment