Friday 20 July 2018

20 जुलाई – सिकंदर का जन्म हुआ

356 ईसा पूर्व में महान विजेता सिकंदर का आज ही के दिन जन्म हुआ था। उसके पिता का नाम फिलिप था। उसे एलेक्जेंडर द ग्रेट के नाम से भी जाना जाता है। उसका सपना पूरी दुनिया को जीतने का था। उसने ईरान, सीरिया, मिस्र, मेसोपोटामिया आदि का जीत लिया था। पर वह भारत विजय में सफल नहीं हो सका। वह मकदुनिया (ग्रीक) का शासक था। वह महान दार्शनिक अरस्तू का शिष्य था। ये माना जाता है कि 323 ई पूर्व में उसकी मौत हो गई। 

1031 में रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला।

1654 में एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।

 1810 में  बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने स्पेन से अलग कर खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1847 में  जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।

1903 में फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।

1933 में लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली।

1938 में जापान के नाम वापिस लेने के बाद फिनलैंड को 1940 ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गई।

1944 में  अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले गुआम पर हमला किया।

 1944 मे तानाशाह एडॉल्फ हिटलर जर्मनी सेना के एक अधिकारी क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग द्वारा किये गये हमले में बाल बाल बचा।

1951 में जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम पर यरुशलम में किये गये हमले में मारे गए।

 1956 में  फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1962 में फ्रांस और ट्यूनीशिया के बीच राजनयिक संबंध एक बार फिर से अच्छे हुए।

1963 में 17 अफ्रीकी देशों और मदगास्कर ने यूरोपियन परिषद् के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1969 में  अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आर्म्सट्रांग और बज एल्द्रिन चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।

1989 में म्यांमार वकी सेना समर्थित सरकार ने विपक्षी नेता आंग सांग सूकी को उनके घर में कैद कर दिया। वे पिछले 20 वर्षों में लगभग 14 वर्ष गृह कैद रही हैं।
1997 में तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।

1998 में तालिबानी फरमान के बाद केयर इंटरनेशनल और मेडिसिन्स सेंस फ्रंटियर्स के 250 सहायताकर्मियों ने अफगानिस्तान छोड़ा।

1999 में यूआर राव (भारत) 'यूनिस्पेस-3' (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन हुआ।




( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment