Tuesday 3 July 2018

03 जुलाई – अभिनेता टाम क्रूज का जन्म हुआ

1962 में हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ था। वैसे उनका असली नाम थॉमस क्रूज है पर वे अपने फिल्मी नाम टॉम क्रूज़ से ज्यादा जाने जाते हैं, एक अमेरिकी अभिनेता और फ़िल्म निर्माता हैं। 2006 में फ़ोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें दुनिया के अत्याधिक प्रभावशाली लोकप्रिय व्यक्तित्व की सूची में शामिल किया।

1698 में ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।

1751 में स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए।

1760 में मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।

1778 में पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1819 में  अमेरिका ने पहला बचत बैंक ' बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क' शुरू हुआ।

1879 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को गिरफ्तार कर लिया गया।

1883 में चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रैन्टस कैफ़का का जन्म हुआ।

1884 में स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।

1886 में न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।

1890 में इडाहो अमेरिका का 43वां प्रांत बना।

1897 में इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।

1904 में अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ।

1928 में लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।

1952 मे अमेरिकी कांग्रेस ने प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।

1962 में फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।

1968  में वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा।

1971 में अमेरिकी रॉक बैंड 'द डोर्स' के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए।

1979 में दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ।


1980 में क्रिकेटर हरभजन सिंह का जन्म जालंधर में हुआ। 

1990 में मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हुई।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )


No comments:

Post a Comment