Tuesday 17 July 2018

17 जुलाई – परमवीर चक्र विजेता निर्मलजीत सिंह शेखों का जन्म हुआ


1943 में फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म लुधियाना में हुआ। भारतीय वायु सेना के अधिकारी शेखों भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 14 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी वायु सेना के हवाई हमले के खिलाफ श्रीनगर एयर बेस के बचाव में शहीद हो गए थे।

उनकी बहादुरी के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। जिस वक्त सेखों वीरगति को प्राप्त हुए उस वक्त उनकी उम्र महज 28 साल थी। उससे कुछ ही महीने पहले उनकी शादी हुई थी।

1429 में डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।

1549 में बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।

1712 में इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किया।

1850 में हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।

1893 में इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

1906 में क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।

1919 में फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।

1929 में सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

1943 में ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

1944 में अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गई।


1971 में भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन (शुक्ला) का जन्म यूपी के जौनपुर जिले में हुआ। 

1980 में जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।

1981 में इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।

1987 में ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

1994 में धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।

1995 में फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया। कंप्यूटर साफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी माइक्रोसाफ्ट दुनिया की अग्रणी साफ्टवेयर कंपनी है। बिल का जन्म 28 अक्तूबर 1955 को हुआ था।

2002 में रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया। 

2013 में चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत।


2014 में मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गई।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment