Sunday 1 July 2018

01 जुलाई – बिधानचंद्र राय का जन्म पटना में हुआ

1882 में पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म आज ही के दिन पटना के बांकीपुर इलाके में हुआ था। उनका जन्म दिन को देश में डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका निधन भी 1 जुलाई को ही 1962 में हुआ। वे सफल चिकित्सक के साथ सफल राजनेता थे। उन्हें भारत रत्न से नवाजा जा चुका है।

1852 में सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए  सिंध डाक  नामक डाक टिकट जारी किया गया।

1881 में आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई।

1921 में चीन में कम्यूनिस्ट पार्टी का गठन किया गया।

1938 में  मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1948 में मुहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्दघाटन किया।

1949 में स्‍वतंत्र भारत में छोटी रियासतों का विलय हुआ तब त्रावनकोर तथा कोचीन रियासतों को मिलाकर 1 जुलाई त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।

1961 में करनाल की धरती पर उस लड़की का जन्म हुआ जिसने भारत की आंखों में सपनों को हकीकत में बदलना। कल्पना चावला का जन्म न सिर्फ करनाल बल्कि पूरे भारत का सिर गौरव से ऊंचा हो गया जब 1997 में पहली बार वो नासा के मिशन पर अंतरिक्ष में गईं।

1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया। इस न्यायाधिकरण के फैसले में 9/10 हिस्सा भारत को और शेष 1/10 हिस्से का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया।

1960 में घाना अफ़्रीका का एक प्रजातंत्र राज्य है, जिसे 1 जुलाई को गणराज्य घोषित किया गया था।

1990 में पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।

1994 में यासर अराफ़ात 27 साल के निर्वासन के बाद स्वदेश वापस लौटे थे।

1997 में  ब्रिटिश सरकार ने हांगकांग का शासन चीन को सौंपा था।

2000 में लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )


No comments:

Post a Comment