Monday 9 July 2018

09 जुलाई – बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई

1875 में बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई। यह देश का सबसे बड़ा शेयर बाजार है जिसे बीएसई के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2002 में स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई का नाम बदल कर बीएसई कर दिया गया। बीएसई ने भारत में सिक्युरिटीज (प्रतिभूति) ट्रेडिंग प्रस्तुत की, ट्रेडिंग रिंग की परम्परागत शेयर क्रय विक्रय पद्धति के स्थान पर बीएसई आनलाईन ट्रेडिंग (बोल्ट) के माध्यम से 1995 में ओटोमेटेड ट्रेडिंग सिस्टम का श्री गणेश किया। इसकी पहुंच 417 शहरों तक है।

1533 में धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन हुआ।

1816 में दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1819 में सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म हुआ था।

1852 में कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गए।

1951में प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56)की शुरुआत हुई।

1969 में वन्यजीव बोर्ड की तरफ से शेर की जगह बाघ को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया।

1972 में सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1973 में ब्रितानी महारानी के प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार चार्ल्स ने 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में आख़िरी रात बिताई।

1991 में दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।

2000 में फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।

2001 में भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।

2002 में इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले अध्यक्ष बने।


2011 को अफ्रीका का सूडान दो हिस्सों में बंट गया। दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना। 

2018 में कुख्यात शूटर मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या .

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment