Wednesday 25 July 2018

25 जुलाई – पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ

1978 में दुनिया के पहले आइवीएफ (टेस्ट ट्यूब) शिशु लुईस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में हुआ। इनके पिता का नाम जॉन ब्राउन था। विवाह के नौ साल बाद तक संतान नहीं होने पर माता पिता ने डॉक्टरों से सम्पर्क किया। डॉक्टर रॉबर्ट जी एडवर्ड्स ने इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन से टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म दिया। डॉक्टर एडवर्ड्स को बाद में चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार भी दिया गया।

1547 में फ्रांस के हेनरी द्वितीय की ताजपोशी हुई।

1813 में कलकत्ता (अब कोलकाता ) में पहली नौका दौड़ का आयोजन हुआ।

1814 में नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हराया।

1908 में मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध कंपनी ‘अजीनोमोटो’ की स्थापना हुई।

1925 में सोवियत संघ की टेलीग्राफ एजेंसी ‘तास’ की स्थापना हुई।

1943 में इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सैन्य बल और सरकार के मुखिया का पद छोड़ा।

1946 में ऑपरेशन क्रासरोड्स के तहत अमेरिका ने बिकिनी एटॉल के कच्छ में पानी के नीचे आणविक परीक्षण किया।

1957 में ट्यूनीशिया गणराज्य की स्थापना हुई।

1963 में अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

1973 में सोवियत रूस ने अंतरिक्ष अन्वेषण यान मार्स 5 प्रक्षेपित किया।

1976 में अंतरिक्ष यान वाईकिंग 1 मंगल ग्रह की धरती का प्रसिद्ध चित्र ‘फेस ऑन मार्स’ लिया।

1978 में दुनिया के पहले आइवीएफ (टेस्ट ट्यूब) शिशु लुईस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में हुआ।

2000 में फ्रांस का कॉनकॉर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया इसमें सवार सभी 109 लोगों की मौत हो गई।

2007 में प्रतिभा पाटिल ने भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment