Tuesday 24 July 2018

24 जुलाई- अजीम प्रेमजी का जन्म हुआ

1945 में देश के जाने माने उद्योगपति अजीम प्रेम जी का जन्म हुआ। उनकी कंपनी विप्रो देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में शामिल है।वे भारत बिल गेट्स कहे जाते हैं। उनका जन्म मुंबई के एक निज़ारी इस्माइली शिया मुस्लिम परिवार में हुआ था। इनके पूर्वज मुख्यतः कछ (गुजरात) के निवासी थे। उनके पिता एक प्रसिद्ध व्यवसायी थे और 'राइस किंग ऑफ़ बर्मा' के नाम से जाने जाते थे। विभाजन के बाद मोहम्मद अली जिन्नाह ने उनके पिता को पाकिस्तान आने का न्योता दिया था पर उन्होंने उसे ठुकराकर भारत में ही रहने का फैसला किया। 

1554 में ब्रिटेन की महारानी मारिया ने येरूशलेम के राजा फिलिप से शादी की​।

 1823 में चिली से गुलामी प्रथा का अंत हुआ।

1911 में हैरम बेहन ने माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला।

1923 में लौसन की संधि के जरिए तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।

1932 में रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना हुई।

1969 में चांद पर पहली बाद मनुष्य को ले जाने वाला अंतरिक्ष यान अपोलो-11 धरती पर लौटा। 

1977 में लीबिया और मिस्र के बीच चार दिनों तक चलने वाला युद्ध शुरू हुआ।

1990 में कुवैत सीमा पर तैनात हुई इराकी सेना।

1991 में मनमोहन सिंह ने संसद में बजट भाषण दिया जिससे आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत हुई

1994 में पूर्वोत्तर भारत के बाश्बरी में बोडो उग्रवादियों ने 37 लोगों की हत्या की।

1999 में मोरक्को के किंग हुसैन की मृत्यु के बाद उनके बेटे सिदि मोहम्मद नए राजा बने।

2001 में विद्रोही सेना लिट्टे ने श्रीलंका के कोलंबो हवाई अड्डे पर खड़े छह विमान उड़ाए

2006 में इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन के खिलाफ मानवता के खिलाफ मामले में सुनवाई शुरू। 

2011 में असामान्य रूप से तापमान कम होने से पेरू के आधे राज्यों में आपातकाल लागू। 

2012 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने हिशाल कादिल को मिस्र का प्रधानमंत्री नियुक्त किया। 

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 


No comments:

Post a Comment