Thursday 5 July 2018

05 जुलाई – बीबीसी ने पहला टेलीविजन प्रसारण किया

1954 में बीबीसी ( ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन) ने पहला टेलीविज़न प्रसारण किया था। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था। इससे पहले बीबीसी सिर्फ रेडियो प्रसारण करती थी। बीबीसी की स्थापना 1 जनवरी 1927 को हुई थी।  

1946 में प्राध्यापक और रचनाकार असग़र वजाहत का जन्म उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हुआ। उन्होंने नाटक, कथा, उपन्यास, यात्रा-वृत्तांत तथा अनुवाद के क्षेत्र में काफी लिखा है। वे दिल्ली स्थित जामिला मीलिया इस्लामिया के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं।

उनकी प्रमुख रचनाएं - उपन्यास : सात आसमान, कैसी आगी लगाई, बरखा रचाई, धारा अंकुराई, रात में जागने वाले, पहर-दोपहर, मन माटी।

नाटक : जित लाहौर नईं वेख्या वो जन्मया नईं, समिधा, चहारदर, फिरंगी लौट आये, इन्ना की आवाज, वीरगति, गोडसे@गांधी.कॉम


1627 में वैज्ञानिक सर आइजेक न्यूटन के महान कार्य प्रिंसिपिया का प्रकाशन रॉयल सोसाइटी इंग्लैंड के द्वारा हुआ। इसमें उन्होंने लॉ ऑफ मोशन और यूनीवर्सल ग्रेविटेशन का सिद्धांत दिया था। 

1811 में वेनेजुएला ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1946 में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान का जन्म बिहार के खगड़िया में हुआ। वे आठ बार लोकसभा के सदस्य चुने गए। सन 1969 में उन्होंने पहला विधानसभा का चुनाव अलौली (खगड़िया) से जीता था।  


1950 में इजरायल की संसद ने वापसी का कानून पारित किया, जिससे सभी यहूदियों को इजरायल में बसने का अधिकार मिला।

1952 में लंदन की अंतिम ट्राम सेवा का वूलविच से न्यू क्रॉस के बीच संचालन हुआ।


1962 में अफ्रीकी गणराज्य देश अल्जीरिया फ्रांस से स्वतंत्र हुआ। यह क्षेत्रफल में दुनिया का दसवां बड़ा देश है। इसका बड़ा हिस्सा सहारा का रेगिस्तान है। 

1975 में 31 वर्षीय अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विम्बलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने।

1977 में जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने देश की सत्ता पर कब्जा जमाया।

1980 में स्वीडन के ब्योन बोर्ग लगातार 5वीं बार विम्बलडन खिताब जीता, ऐसा करने वाले वे पहले टेनिस खिलाड़ी बने।

1981 में राजन महादेवन ने गणित के पाईके 31 हजार 811 अंकों की गणना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

1996 में स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान ने पहली बार क्लोनिंग के जरिये डॉली नाम की भेड़ को तैयार किया।

1995 में पीवी सिंधु जो भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं उनका जन्म हुआ। 


1998 में तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ।

2004 में इंडोनेशिया में पहली बार राष्ट्रपति के प्रत्यक्ष निर्वाचन के लिए प्रथम चरण के चुनाव हुए।

2012 में लंदन में यूरोप की सबसे ऊंची 1,020 फीट की इमारत 'द शार्ड' का उद्घाटन हुआ।

 (HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment