Tuesday 31 July 2018

31 जुलाई - लमही में कथा सम्राट प्रेमचंद का जन्म हुआ


1880 में  31 जुलाई को प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ था। वाराणसी के पास लमही में जन्में प्रेमचंद का मूल नाम धनपत राय था। उन्होंने गोदान, गबन, कर्मभूमि जैसे उपन्यास लिखे। उनकी कहानियां मानसरोवर नाम से आठ खंडों में प्रकाशित हुईं। उनकी कृति शतरंज के खिलाड़ी पर फिल्म भी बनी। उनके दो बेटे थे श्रीपत राय और अमृत राय। उर्दू साहित्य में प्रेमचंद धनपत राय के नाम से ही जाने जाते हैं। 

1498  में क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।

1611 में  कैथोलिक यूनिवर्सिटी पोंटीफिकेल एंड रॉयल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

1788  में मैरीलैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।

1848 मे  फ्रांस ने अपने उपनिवेशों से आखिरी गुलामों को भी मुक्त किया।

1855 में अमेरिका के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज की स्थापना बोस्टन में की गई।

1861 में  असम के चेरापूंजी में 9,300 मिलीलीटर बारिश हुईजो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया।

1947 में 31 जुलाई को हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मुमताज का जन्म मुंबई में अब्दुल सलीम अक्सारी के घर हुआ। उन्होंने राजेश खन्ना के साथ 10 सुपर हिट फिल्में की। बाद मयूर माधवानी से शादी करके फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा। साठ और सत्तर के दशक की फिल्मों में सुडौल बदन, नटखट अंदाज के लिए मुमताज जानी जाती थीं। 1970 में फिल्म खिलौना के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिला। मुमताज ने दारासिंह जैसे पहलवान के साथ सोलह फिल्में की और ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही। 

1935 में मॉस्को के भूमिगत मेट्रो लाइन को लोगों के लिए खोला गया।
1937  में एनिमेटड कार्टून इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड न्यूयॉर्क में लगाया गया।
1940 में ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारीस्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी।
1950 – भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
1971 में अपोलो-15 अंतरिक्ष यात्रियों ने इलेक्ट्रिक का साढ़े 6 घंटे की यात्रा की थी.

1980 में  प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुहम्मद रफी का निधन हुआ।
2006 में क्यूबा में फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी थी.

2010 में विनाशकारी बाढ़ से पाकिस्तान में 900 लोगों की मौत हो गई थी.

2012 में लंदन ओलंपिक में दुनिया के सबसे कामयाब एथलीट के रूप में जाने जाने वाले 28 साल के अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने 6 मेडल जीते.


(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment